मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से जाॅब कार्डधारियों को नहीं मिल रहा काम

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से जाॅब कार्डधारियों को नहीं मिल रहा काम

मधुपुर: बीपीओ कार्यालय में लटका ताला, मजदूरों को काम का संकट

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड में मनरेगा कर्मियों की हड़ताल लगातार 80 दिनों से जारी है. सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण और वेतन संरचना में समानता की मांग को लेकर कर्मी आंदोलनरत हैं. हड़ताल के चलते बीपीओ कार्यालय में ताला लटका हुआ है और मनरेगा से जुड़े मजदूर व मेट का कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है. जॉब कार्डधारियों को काम नहीं मिल पा रहा है, जिससे ग्रामीण स्तर पर रोजगार संकट गहराता जा रहा है. जानकारी के अनुसार, मनरेगा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर 9, 10 और 11 मार्च को सांकेतिक हड़ताल की थी. मांगें पूरी नहीं होने पर 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई, जो अब 80वें दिन में प्रवेश कर चुकी है. कर्मियों का कहना है कि उनका संघ अपनी मांगों पर अडिग है और प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक आंदोलन किया जा चुका है. कर्मियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. — बीपीओ कार्यालय में लटका ताला, मजदूरों को काम का संकट 80वें दिन भी मनरेगा कर्मियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola