करौं :बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मधुपुर: खेतों में भरा पानी, धान की बिचड़ा बुआई रुकी
करौं. प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हुई तेज बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. लगातार बारिश से खेतों में पानी भर जाने के कारण किसानों की तैयार धान की बिचड़ा बुआई नहीं हो सकी, जिससे उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. किसान इंदू सिंह, रामफल सिंह, रामनाथ सिंह, नवल किशोर सिंह, नजीर रजवार, सुपारी रजवार और साजिर रजवार ने बताया कि उन्होंने धान की बिचड़ा बुआई के लिए खेतों को पहले से तैयार कर रखा था, लेकिन बारिश के कारण खेत जलमग्न हो गये और बुआई कार्य बाधित हो गया. इसके अलावा बारिश का पानी कई लोगों के घरों में भी घुस गया, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. करौं बाजार में भी कई घरों में पानी भर जाने की सूचना है. हालांकि भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन इस बारिश से फसलों को नुकसान और जनजीवन में असुविधा दोनों देखने को मिली. — भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, खेतों में भरा पानी, धान की बिचड़ा बुआई रुकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










