नायकधाम में पूजा-अर्चना को उमड़े भक्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Nov 2024 12:07 AM
कार्तिक पूर्णिमा पर गंजोवारी में हुई विशेष पूजा-अर्चना
करौं. तेली साहू समाज के कुल देवता बाबा नायक धाम गंजोवारी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय महोत्सव, पूजा पाठ का धूमधाम के साथ आयोजन किया गया. इस अवसर पर झारखंड प्रदेश के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ समेत अन्य प्रदेशों से आये श्रद्धालुओं ने बाबा नायक के पिंडी की पूजा अर्चना की. वहीं, श्रद्धालुओं द्वारा अपनी मनौती को लेकर उपस्थित चटिया से विशेष पूजा अर्चना करवायी. इधर, बाबा नायक धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष राम लखन गुप्ता, सचिव शंभूनाथ साव, बबलू साव, चंद्रशेखर साव, प्रधान त्रिपुरारी प्रसाद राय की ओर से बाबा नायक धाम परिसर में ध्वजारोहण किया गया. वहीं, आगंतुक हजारों श्रद्धालुओं के लिए नि: शुल्क भोजन, पानी की व्यवस्था की गयी थी. साथ ही दो दिवसीय कार्यक्रम में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










