ePaper

Shravani Mela: भक्तों की सेहत से खिलवाड़, देवघर में गंदगी के पास रख रहे खोवा, इसी से बनेंगे पेड़े

Updated at : 14 Jul 2024 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
Shravani Mela 2024 Deoghar Peda Khoa Jharkhand

सड़क किनारे पड़ी इन बोरियों में कोई कचरा नहीं, बाबाधाम में बिकने वाला प्रसिद्ध पेड़ा का खोवा है. फोटो : प्रभात खबर

Shravani Mela: बाबा नगरी देवघर में श्रावणी मेला से पहले भक्तों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है. पेड़ा बनाने वाले खोवा को गंदगी के पास रखा जा रहा है.

विज्ञापन

Shravani Mela: श्रावणी मेला से पहले देवघर शहर में जलसार तालाब के समीप यूरिनल व कचरे के ढेर के पास सैकड़ों क्विंटल खोवा जमीन पर घंटों पड़ा रहा. उसके बाद धीर-धीरे टोटो से खोवा को आढ़त में भेजा गया.

कचरे के ढेर के पास घंटों पड़ा रहा उत्तर प्रदेश से आया खोवा

खोवा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से ट्रक के जरिये मंगवाये गये थे. सुबह में जलसार के पास किसी साफ-सुथरी जगह की बजाये गंदगी वाली जगह पर खोवा अनलोड कर दिया गया. बोरी में बंद खोवा कचरे के ढेर के पास घंटों पड़ा रहा, जिसमें मक्खियां लगती रही.

नगर निगम के यूरिनल के पास अनलोड कर दिया खोवा

जमीन पर पड़े खोवा के पास नगर निगम का यूरिनल भी था, जिससे बदबू भी आ रही थी. खोवा की कई बोरियां खुली थी, जिसमें खोवा दिख रहा था. करीब 12 बजे तक बारी-बारी से खोवा को टोटो के जरिये आढ़त में भेजा गया.

सड़क किनारे गंदगी के बीच में फेंके गए खोवा के बोरे. फोटो : प्रभात खबर

इसी खोवा से बना पेड़ा घर ले जाएंगे शिवभक्त

आढ़त से ही खोवा कई दुकानों में भेजी जायेगी, जिसे पेड़ा बनाकर ग्राहकों को बेचा जाएगा. देवघर बाजार में इन दिनों बड़े पैमाने पर मिर्जापुर, बनारस, बड़हिया से मिलवाटी खोवा व पाउडर की आपूर्ति हो रही है.

देवघर में जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रही फूड सेफ्टी की टीम

सावन के पहले मिलावटी खोवा व पाउडर को स्टॉक कर पेड़ा बनाकर श्रावणी मेला में खपाने की तैयारी चल रही है. यह पाउडर बगैर क्रीम के रहता है. देवघर जिले में फूड सेफ्टी की टीम खोवा व पेड़ा की जांच के नाम पर खानापूर्ति करती रही है.

Also Read

Shravani Mela: देवघर में श्रावणी मेले की तैयारी अंतिम चरण में, कांवरिया पथ पर बालू बिछाने का काम शुरू

Shravani Mela 2024: बाबा नगरी देवघर में इस साल क्या भाव बिकेगा पेड़ा? यहां देखें सरकारी रेट

PHOTOS: एकादशी पर बोल बम के जयकारे से गुंजायमान हुई फौजदारी बाबा की नगरी, 45000 कांवरियों ने किया जलाभिषेक

फौजदारी बाबा के दरबार में 55000 कांवरियों ने किया जलाभिषेक, आयुक्त ने दूसरी सोमवारी की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola