Shravani Mela: देवघर में श्रावणी मेले की तैयारी अंतिम चरण में, कांवरिया पथ पर बालू बिछाने का काम शुरू

बाबाधाम में श्रावणी मेले की तैयारी अंतिम चरण में.
Shravani Mela: देवघर में श्रावणी मेले की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है. रूटलाइन पर टेंट बनाए जा रहे हैं. कांवरिया पथ पर बालू बिछाने का काम शुरू हो गया है.
Shravani Mela: श्रावणी मेले की तैयारी देवघर में अंतिम चरण में है. कीचड़ से मुक्त करने के लिए इस वर्ष कांवरिया पथ पर दुम्मा से खिजुरिया तक कई जगह गड्ढों को भरकर समतल किया गया है. कांवरिया पथ पर दुम्मा से खिजुरिया के बीच गंगा का बालू बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है. चापानलों का हेड भी लगाया जा रहा है.
- दुम्मा से खिजुरिया के बीच बालू बिछाने का काम शुरू
- शौचालयों की मरम्मत व रंगी-रोगन कार्य भी अंतिम चरण में
- प्रशासनिक भवन व टोल गेट में बनाये जा रहे पंडाल
पूरे कांवरिया पथ पर बिछ रहा गंगा का बालू
पथ निर्माण विभाग ने एक सप्ताह के अंदर पूरे कांवरिया पथ गंगा का बालू बिछाने का निर्देश दिया है. कांवरिया पथ पर शौचालय की मरम्मत व रंग-रोगन कार्य भी अंतिम चरण में है. प्रशासनिक भवन व टोल गेट में पंडाल बनाये जा रहे हैं. इधर, कांवरिया रूट लाइन में भी पंडाल बनाने का काम तेजी से चल रहा है. पंडित शिवराम झा चौक से बीएड कॉलेज, तिवारी चौक के अलावा नंदन पहाड़ रोड में भी पंडाल बनाने का काम चल रहा है. श्रावणी मेला में शिवलोक परिसर को भी सजाया जा रहा है.
श्रावणी मेले के लिए 7 स्कूल भवनों का किया गया अधिग्रहण
श्रावणी मेले में सुरक्षा व विधि व्यवस्था के संधारण, पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस के जवानों के आवासन के लिए देवघर के सात स्कूल भवनों का अधिग्रहण किया गया है. स्कूल भवनों का अधिग्रहण 15 जुलाई से मेला समाप्ति तक के लिए किया गया है. इस संबंध में डीसी सह जिला दंडाधिकारी के द्वारा कार्यालय आदेश जारी किया गया है.
इन स्कूलों का किया गया अधिग्रहण
निर्देश दिया गया है कि डीइओ, डीएसइ संबंधित स्कूलों के छात्रों व शिक्षकों को अन्य स्कूलों के साथ टैग कर पठन-पाठन सुनिश्चित करायें. अधिग्रहण किये गये स्कूल भवनों में राजकीय मध्य विद्यालय, जसीडीह, कमला कन्या मध्य विद्यालय, जसीडीह, उच्च विद्यालय, रोहिणी, राजकीय मध्य विद्यालय, रायडीह, लक्ष्मी बालिका उच्च विद्यालय, जसीडीह, राजकीयकृत उच्च विद्यालय, जसीडीह (छात्रावास) व उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बदलाडीह, जसीडीह शामिल है.
Also Read
Shravani Mela: द्वादश ज्योतिर्लिंगों में बैद्यनाथ धाम क्यों है सबसे खास?
Shravani Mela: सावन में 1 माह शिव भक्तों से गुलजार रहता है देवघर, कैसे पहुंचें बाबाधाम?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




