डहुवा पुल पर बाइक से गिरकर मछली व्यापारी घायल

Published by : LILANAND JHA Updated At : 10 May 2025 7:19 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत सारवां-सारठ मुख्य पथ पर नवनिर्मित डहुवा पुल

विज्ञापन

सारवां. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारवां-सारठ मुख्य पथ पर नवनिर्मित डहुवा पुल के दोनों किनारे एप्रोच पथ को अधूरा छोड़ दिये जाने के कारण आये दिन लोग दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं. शनिवार को पुल के पास पालोजोरी से रोहिणी जा रहे मछली व्यापारी आनंद कापड़ी (35) की बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद लोगों की मदद से घायल को सीएचसी भिजवाया गया, जहां उनकी प्राथमिक चिकित्सा की गयी. इस संबंध में घायल ने बताया कि पुल तो बना दिया गया है. पर दोनों किनारे का अप्रोच पथ अधूरा छोड़ दिया है, जिसके कारण लोगों को मोटरसाइकिल का संतुलन बनाना कठिन हो जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola