बरमसिया में हुई फायरिंग के आरोपितों की तलाश में बिहार के गिद्धौर में छापेमारी, तीन हिरासत में

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jul 2024 2:10 AM

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने बिहार अंतर्गत जमुई जिले के गिद्धौर इलाके में गुरुवार रातभर छापेमारी की. उक्त छापेमारी अभियान में देवघर पुलिस टीम ने गिद्धौर पावर हाउस के पास छिपकर रह रहे तीन आरोपितों को हिरासत में लिया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मुहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर के निकट सोमवार की देर रात करीब 2:45 बजे दो बाइक से पहुंचे पांच आरोपितों ने भुल्लु महथा के पुत्र को पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया था व तीन राउंड हवाई फायरिंग करते हुए वे सभी भाग निकले थे. मामले में गुप्त सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने बिहार अंतर्गत जमुई जिले के गिद्धौर इलाके में गुरुवार रातभर छापेमारी की. उक्त छापेमारी अभियान में देवघर पुलिस टीम ने गिद्धौर पावर हाउस के पास छिपकर रह रहे तीन आरोपितों को हिरासत में लिया. हिरासत में लिये तीनों आरोपितों को देवघर लाकर पुलिस पूछताछ करने में जुटी है. हालांकि इस बारे में नगर थाने की पुलिस कुछ नहीं बता रही है. घटना को लेकर भुल्लू महथा की शिकायत पर नगर थाने में पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है. मामले में नंदन पहाड़ के समीप निवासी राजा सिंह राजपुत सहित नीतिश झा, शिवम राजपुत, साकेत विहार बरमसिया निवासी किशू व बिहार के जमुई निवासी कुंदन राणा उर्फ गुजर सिंह को आरोपित बनाया गया है. इधर, घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची नगर पुलिस टीम ने तीन खोखा भी बरामद किया था. जानकारी हो कि पूर्व में भी आरोपितों के साथ पीड़ित का विवाद हुआ था. उस संबंध में नगर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी. उस केस को उठाने के दबाव में आरोपितों द्वारा पुन: घटना को अंजाम दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन