Deoghar news : मां शाकंभरी की प्रतिमा स्थापित कर शुरू हुई पूजा, पट खुलते ही उमड़े भक्त

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jan 2025 7:31 PM

विज्ञापन

सप्तमी तिथि पर सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों में मां शाकंभरी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू की गयी. सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना करने के लिए लगी रही

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : सप्तमी तिथि पर सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों में मां शाकंभरी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू की गयी. सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना करने के लिए लगी रही. इससे पहले बेल वृक्ष के नीचे से माता को पालकी में बिठाकर शिवगंगा तालाब व अन्य तालाबों के पास विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों द्वारा ले जाया गया, जहां पर माता को सात स्थानों के जल से शाही स्नान कराया गया. इसके बाद विशेष पूजा-अर्चना के बाद माता को पूजा पंडाल में प्रवेश कर स्थापित किया गया. इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा सप्तमी तिथि पर स्थापित कर पुजारी आचार्य के द्वारा पूजा अर्चना की गयी. इसमें बाबा मंदिर पूर्व द्वार स्थित घडीदार मंडप, हरलाजोड़ी, हाथी पहाड़, खजुरिया स्थित भैरव घाट, कटाल वन, बेल वन, बसंती मंडप, बिलासी आदि जगहों पर माता की पूजा अर्चना की जा रही है. इससे भक्ति का माहौल बना हुआ है. वहीं पूजा समितियां के द्वारा मंडप व पंडाल को आकर्षक बल्बों की रोशनी से सजाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola