ePaper

अकीदत के साथ मनाया गया ईद- उल- अजहा, मंत्री हफीजुल ने पैतृक गांव में अदा की नमाज

Updated at : 17 Jun 2024 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
अकीदत के साथ मनाया गया ईद- उल- अजहा,  मंत्री हफीजुल ने पैतृक गांव में अदा की नमाज

मारगोमुंडा में हर्षोल्लास के साथ बकरीद पर्व मनाया गया. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने पैतृक गांव पिपरा के ईदगाह में नमाज अदा की. इस दौरान मंत्री ने लोगों से मिलकर पर्व की शुभकामनाएं भी दीं.

विज्ञापन

मारगोमुंडा . प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को ईद- उल- अजहा हर्षोल्लास व भाईचारे के माहौल में मनाया गया. इस दौरान ओलदाहा, छातापाथर, बेसरा पहाड़ी, मुरली पहाड़ी, पंचरूखी, खेसवा, बरेडीह, पारोजोरी, चमरबीघा, दुधानी, महुआ टांड़, चरघारा, कानों, मारनी, खरजोरी, पीपरा, सीमरगढ़ा, बर्बाद, मारगोमुंडा, बनसीमी, घाघरा, जोरासीमर, केराकुंडी, बोरोटांड़, बैजूटांड़, पटाजोरी, खेलफाडीह, रामपुर, चेतनारी, पंदनियां, बीरसिंहडीह समेत अन्य ईदगाहों में ईद- उल- अजहा की नमाज भारी संख्या में अकीदतमंदों ने अदा की. पर्व को लेकर लोग काफी उत्साहित थे. वहीं प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने पैतृक गांव पिपरा के ईदगाह में ईद- उल- अजहा की नमाज अदा की. इस दौरान मंत्री ने एक दूसरे को गले लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं. मौके पर मंत्री ने कहा कि ईद- उल- अजहा पर्व हमें शांति का पैगाम देती है. कहा कि पर्व हमें अपने अंदर की नफरतों की कुर्बानी देने का पैगाम देती है. कहा कि बुराई को कुर्बान कर अच्छाई के रास्ते पर चलने संदेश भी यह पर्व देता है. कहा कि बुरे कामों से तौबा करें ओर नेक रास्ते पर चलने का संकल्प लें. उन्होंने लोगों को शांति व आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने प्रदेश समेत भारत वासियों को पर्व की शुभकामनाएं दी हैं. पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह चौकस रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola