महाशिवरात्रि से पहले मंदिरों से उतरने लगे पंचशूल, एसडीएम ने लिया रूट लाइन का जायजा
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 17 Feb 2025 9:14 PM
मंदिर से पंचशूल उतारने की प्रक्रिया शुरू. फोटो : प्रभात खबर
Mahashivratri 2025: बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में स्थित मंदिरों से पंचशूल उतारने की शुरुआत हो गयी है. वहीं, प्रशासन शिव बारात की तैयारियों में जुट गया है. जानें कैसी है तैयारी.
Mahashivratri 2025|Deoghar News|देवघर में महाशिवरात्रि की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर के मंदिरों से पंचशूल उतारने की परंपरा शुरू हो गयी है. परंपरा के अनुसार, सोमवार सुबह सबसे पहले गणेश मंदिर के शिखर पर लगे पंचशूल को उतारा गया. भंडारी परिवार के शिव शंकर, चिंतामणि भंडारी की अगुवाई में राजू भंडारी ने पंचशूल उतारा. पंचशूल के दर्शन और स्पर्श के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय तीर्थ पुरोहितों की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर में जय शिव, जय श्री गणेश के जयकारे लगे.
पंचशूल को स्पर्श करने के लिए मंदिर में उमड़ी भीड़
राजू भंडारी ने कहा कि सोमवार को बाबा मंदिर में अत्यधिक भीड़ के कारण पंचशूल उतरते ही स्पर्श के लिए भीड़ जमा हो गयी. अब मंगलवार को बाकी मंदिरों से पंचशूल उतारे जायेंगे. उन्होंने कहा कि चली आ रही परंपरा और स्टेट पुरोहित की ओर से शुभ मुहूर्त और शुभ तिथि जारी होने के कारण गणेश मंदिर से पंचशूल उतारने की परंपरा की शुरुआत की गयी. मां संध्या मंदिर, महाकाल भैरव मंदिर, हनुमान मंदिर, मां सरस्वती मंदिर और अन्य मंदिरों से पंचशूल को मंगलवार को उतारा जायेगा.

25 फरवरी को होगी पंचशूलों की पूजा
सबसे अंत में बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती मंदिर के शिखर से पंचशूल उतारे जायेंगे. 25 फरवरी 2025 को फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को श्रीश्री गुलाब नंद ओझा की ओर से पंचशूल की विशेष पूजा की जायेगी. इसके बाद फिर से सभी मंदिरों के शिखर पर पंचशूल स्थापित किये जायेंगे. मौके पर मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त, भोला भंडारी, सुबोध वर्मा और अन्य लोग मौजूद थे.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एसडीएम ने महाशिवरात्रि को लेकर रूट लाइन का लिया जायजा
महाशिवरात्रि के सफल संचालन के लिए देवघर के उपायुक्त विशाल सागर के निर्देशानुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली शिव बारात रूटलाइन में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य व्यस्थाओं के अलावा की जाने वाली तैयारियों का निरीक्षण एसडीओ रवि कुमार ने किया. उनके साथ एसडीपीओ अशोक कुमार भी थे.

एसडीएम ने दिये जरूरी निर्देश
इस दौरान शिव बारात मार्ग फव्वारा चौक, प्राइवेट बस स्टैंड, बाजला चौक, टावर चौक, आजाद चौक के अलावा विभिन्न मार्गों से जाने वाली शिव बारात रूट लाइन में की जाने वाली विभिन्न तैयारियों का निरीक्षण करते हुए एसडीओ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों, नगर निगम, अभियंता व पुलिस पदाधिकारियों के किये जाने वाले कार्यों को लेकर आवश्यक निर्देश दिया.
रूटलाइन से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने शिव बारात रूटलाइन में बिजली के पोल की जांच, केबल के तारों के अतिरिक्त बिजली, टेलीफोन के तार के अलावा शिव बारात रोड में पड़ने वाली सड़कों, सभी नालों की साफ-सफाई, पुराने-जर्जर मकान के साथ सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. मौके पर सहायक मंदिर प्रभारी संतोष कुमार, अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम की टीम और संबंधित विभाग के अधिकारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर और पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें
17 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










