मधुपुर में दीपयज्ञ और संस्कारों से गूंजा वातावरण

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार के युग सृजन जन्म शताब्दी साधना वर्ष का आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. मधुपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा युग सृजन जन्म शताब्दी साधना वर्ष के अंतर्गत शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में राष्ट्र शौर्य एवं समृद्धि के लिए पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन विधि-विधान पूर्वक रविवार को संपन्न हुआ. कार्यक्रम के दौरान संध्या में प्रखंड प्रमुख पदमनी देवी की ओर से दीपयज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने अपने-अपने घरों से दीप जलाकर यज्ञ स्थल पर लाकर सहभागिता निभायी. इस अवसर पर दीपयज्ञ के साथ-साथ संगीत और प्रवचन का भी आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा. गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि हवन-यज्ञ के साथ विभिन्न प्रकार के संस्कार भी संपन्न कराए गए. समाज, परिवार और व्यक्ति के सुख-समृद्धि, सद्बुद्धि की स्थापना तथा दुर्बुद्धि के नाश के उद्देश्य से पांच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर दीक्षा संस्कार, पुंसवन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार और यज्ञोपवीत संस्कार सहित कई धार्मिक संस्कार विधिपूर्वक संपन्न हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में रामानुज कुमार, अजीत प्रसाद राय, कामदेव भैया, मिथिलेश राय, संतोष भैया, लवली कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, सृष्टि कुमारी, प्रिया कुमारी, अजीत भैया, शिल्पी कुमारी, सोनू कुमारी समेत अन्य लोगों की सक्रिय उपस्थिति रही.

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola