वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन : झारखंड में बदलेगा मौसम, 2 दिन तक वज्रपात का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज.

Weather Alert: समुद्र तल पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ), ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन दिखने लगे हैं. झारखंड में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है. जानें मौसम विभाग ने क्या पूर्वानुमान जारी किया है. कहां-कहां वज्रपात की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Weather Alert: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिखने ही वाला है. झारखंड के अधिकतर हिस्से में 2 दिन तक गरज के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को झारखंड के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें कहा है कि समुद्र तल पर पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है. राजस्थान और उससे सटे इलाके में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. मध्यप्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से और उससे सटे इलाकों में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

19 और 20 फरवरी को गरज के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी को झारखंड में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है. कहा है कि 19 फरवरी 2025 को प्रदेश के 9 जिलों (गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, रामगढ़, बोकारो, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम) में बारिश और वज्रपात होने की प्रबल संभावना है. 20 फरवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर बाकी सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने की आशंका जतायी गयी है.

अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री, न्यूनतम पारा हुआ 10.9 डिग्री

इधर, रांची स्थित मौसम केंद्र ने अपने दैनिक मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.5 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेंटीग्रेड हजारीबाग में रहा. मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले 2 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि होने का अनुमान है. इसके बाद 3 दिन तक इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

18 फरवरी से आसमान में छायेंगे आंशिक बादल

मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 18 फरवरी को आंशिक बादल छाये रहेंगे. हालांकि, मौसम शुष्क रहेगा. 19 फरवरी को आंशिक बादल छाये रहेंगे. गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है. 20 फरवरी को गरज के साथ बारिश की संभावना है. 21 फरवरी को आसमान में बादल छाये रहेंगे. गरजने वाले बादल भी बन सकते हैं. 22 और 23 फरवरी को आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है.

रांची में भी 18 फरवरी को दिखेंगे आंशिक बादल

राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो 18 फरवरी को यहां आंशिक बादल छाये रहेंगे. अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है. 19 फरवरी को आंशिक बादल छाये रहेंगे.गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है. 20 फरवरी को गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है. 21 फरवरी को गर्जन वाले बादल बन सकते हैं. 22 और 23 फरवरी को गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

17 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से बढ़ी झारखंड पुलिस की टेंशन, डीजीपी को बुलानी पड़ी बैठक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola