हटिया-बानो के यात्रियों की बल्ले-बल्ले, 1 सितंबर से रोज चलेगी ट्रेन; किराया महज 65 रुपये

Updated:
विज्ञापन

अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 1 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना चलेगी। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

रांची: दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो-हटिया के बीच पहली बार इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. हटिया-बानो-हटिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (08631/08632) का परिचालन 1 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना किया जायेगा. सितंबर में संभावित भीड़ को देखते हुए इसे स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जायेगा, जबकि 1 अक्तूबर से 30 नवंबर तक इसी ट्रेन का परिचालन पूजा स्पेशल ट्रेन के रूप में होगा. इस दौरान ट्रेन कुल 91 ट्रिप लगायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

हटिया से बानो के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी किफायती होगी. अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का किराया महज 65 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं, रांची से बानो जाने के लिए बस का किराया करीब 250 रुपये है. ऐसे में ट्रेन सेवा शुरू होने से बानो, कर्रा, तोरपा और आसपास के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

सुबह हटिया से खुलेगी ट्रेन, 11:30 बजे पहुंचेगी बानो

रेलवे के अनुसार, हटिया-बानो ट्रेन (08631) हटिया स्टेशन से सुबह 9:15 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 11:30 बजे बानो पहुंचेगी. वापसी में बानो-हटिया ट्रेन (08632) बानो से शाम 4:30 बजे खुलेगी और रात 7:00 बजे हटिया पहुंचेगी.

ट्रेन का ठहराव बालसिरिंग, लोदमा, कर्रा, गोविंदपुर रोड, बकसपुर, पोकला, पकरा, कुरकुरा और महाबुआंग स्टेशनों पर होगा. ट्रेन में दो एसएलआरडी कोच और छह सामान्य श्रेणी के कोच लगाये जायेंगे.

रांची मंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह ने कहा कि हटिया-बानो-हटिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के संचालन से ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. वहीं, दक्षिण-पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने इस निर्णय के लिए रांची मंडल के डीआरएम और दक्षिण-पूर्व रेलवे के अधिकारियों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि हटिया-बानो के बीच नियमित अनारक्षित ट्रेन की सुविधा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी. रेलवे ने यात्रियों की मांग और क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए सकारात्मक पहल की है.

यह भी पढें: एक के बाद एक सड़क हादसों से दहला मांडर, महिला समेत 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर

हटिया-बानो ट्रेन (08631) का टाइमटेबल

स्टेशनप्रस्थान
हटियासुबह 9:15 बजे
बालसिरिंगसुबह 9:30 बजे
लोदमासुबह 9:41 बजे
कर्रासुबह 9:53 बजे
गोविंदपुर रोडसुबह 10:06 बजे
बकसपुरसुबह 10:20 बजे
पोकलासुबह 10:30 बजे
पकरासुबह 10:38 बजे
कुरकुरासुबह 10:48 बजे
महाबुआंगसुबह 11:00 बजे
बानोसुबह 11:30 बजे आगमन

बानो-हटिया ट्रेन (08632) का टाइमटेबल

स्टेशनप्रस्थान
बानोशाम 4:30 बजे
महाबुआंगशाम 4:40 बजे
कुरकुराशाम 4:50 बजे
पकराशाम 5:00 बजे
पोकलाशाम 5:08 बजे
बकसपुरशाम 5:16 बजे
गोविंदपुर रोडशाम 5:30 बजे
कर्राशाम 5:43 बजे
लोदमाशाम 5:58 बजे
बालसिरिंगशाम 6:10 बजे
हटियाशाम 7:00 बजे आगमन

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

हटिया-बानो के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू होने से कर्रा, तोरपा, बानो और आसपास के क्षेत्रों से रांची आने-जाने वाले यात्रियों को सस्ता और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा. खासकर ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों के लिए 65 रुपये का किराया बस के मुकाबले काफी कम है.

यह भी पढें: रांची: निर्माणाधीन मकान पर युवक पर धारदार हथियार से हमला, 50 हजार रुपये और दस्तावेज छीनने का आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola