रांची: निर्माणाधीन मकान पर युवक पर धारदार हथियार से हमला, 50 हजार रुपये और दस्तावेज छीनने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

मारपीट की सांकेतिक तस्वीर

मेसरा के केदल मंडाटांड़ में बालेश्वर महतो के साथ मारपीट कर 50 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मेसरा: केदल मंडाटांड़ निवासी बालेश्वर महतो ने संजय लाल महतो, मोनिका देवी, अनुराग उर्फ साहुल महतो और प्रणव कुमार महतो पर मारपीट कर घायल करने और रुपये व जरूरी दस्तावेज छीनने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर उन्होंने बीआईटी थाना में लिखित शिकायत दी है. पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बालेश्वर महतो के अनुसार, 26 अगस्त को वह अपने निर्माणाधीन मकान पर काम देख रहे थे. इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे. आरोप है कि विरोध करने पर धारदार हथियार से उनके सिर पर हमला कर दिया गया. हमले में गंभीर रूप से घायल होकर वह मौके पर ही बेहोश हो गये.

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनके बेहोश होने के बाद आरोपियों ने उनकी जेब से 50 हजार रुपये, एक डायरी और जरूरी दस्तावेज निकाल लिये. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने उनके सिर पर छह टांके लगाये.

उपचार के बाद बालेश्वर महतो ने बीआईटी थाना पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज करायी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शिकायत में लगाये गये आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है.

यह भी पढें: एक के बाद एक सड़क हादसों से दहला मांडर, महिला समेत 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola