रांची में चुनाव आयोग का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2-3 सितंबर को, मतदाता पंजीकरण पर जुटेंगे देश-विदेश के दिग्गज विशेषज्ञ

Updated:
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग का लोगो, Pic Credit- X

रांची में 2-3 सितंबर को भारत निर्वाचन आयोग एक उच्चस्तरीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है, जिसका मुख्य विषय मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी है. इस दो दिवसीय आयोजन में देश-विदेश के विशेषज्ञ चुनावी प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने के सुझाव देंगे.

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में आगामी दो और तीन सितंबर को भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में एक उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. 'मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी' विषय पर केंद्रित इस वैश्विक सम्मेलन का संयुक्त आयोजन मुख्य निर्वाचन कार्यालय, झारखंड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) के तत्वावधान में हो रहा है. इस दो दिवसीय आयोजन में देश और दुनिया भर के नामचीन शिक्षाविद, चुनाव प्रबंधन विशेषज्ञ, विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन संबंधी मास्टर ट्रेनर हिस्सा लेंगे. सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न लोकतांत्रिक देशों और भारत के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के अनुभवों व सुझावों का मंथन कर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करना है, जो भविष्य में वैश्विक व राष्ट्रीय स्तर पर निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

आईआईएम, NUSRL और सेंट जेवियर्स कॉलेज बने नॉलेज पार्टनर

इस अंतरराष्ट्रीय विमर्श को तकनीकी और अकादमिक मजबूती देने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) रांची, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL) रांची और सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची को 'नॉलेज पार्टनर' के रूप में शामिल किया गया है. इन प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ चुनावी प्रक्रियाओं में सुधार, मतदाता सूची (Electoral Roll) के वैज्ञानिक प्रबंधन और लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने के व्यावहारिक व कानूनी पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श करेंगे.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL घोटाला: CID ने दिल्ली से 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बेंगाबाद से ASO हिरासत में

दिल्ली सम्मेलन में मिली सराहना के बाद रांची को मिली मेजबानी

उल्लेखनीय है कि मतदाता सूची प्रबंधन के क्षेत्र में झारखंड पहले भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी दक्षता साबित कर चुका है. जनवरी 2026 में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन सम्मेलन' (IICDEM-2026) में झारखंड द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडल को वैश्विक चुनाव निकायों ने खूब सराहा था. इसी सफलता को देखते हुए चुनाव आयोग ने रांची को इस सम्मेलन की मेजबानी सौंपी है. चुनाव आयोग का मानना है कि यह आयोजन न केवल झारखंड के बेहतरीन अनुभवों को वैश्विक पटल पर रखेगा, बल्कि नई अवधारणाओं और सर्वश्रेष्ठ तकनीकों को अपनाने का भी बेहतर अवसर देगा.

ये भी पढ़ें: पति-पत्नी और 12 साल के बेटे की हत्या कर जंगल में दफनाया शव, दो गिरफ्तार, ये थी हत्या की वजह


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola