राखी के धागे में बंधा भाई-बहन का प्यार, तमाड़ में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

Updated:
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व के मौके पर भाई-बहन. | Prabhat Khabar Network

तमाड़ में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।

विज्ञापन

तमाड़: भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास और पारंपरिक तरीके से मनाया गया. सुबह से ही घरों में रक्षाबंधन को लेकर उत्साह का माहौल रहा. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की. वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर तमाड़ के बाजारों में भी सुबह से चहल-पहल देखने को मिली. राखी और मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही. बहनों ने अपनी पसंद की रंग-बिरंगी राखियां खरीदीं, वहीं मिठाई की दुकानों पर भी लोगों ने खरीदारी की.

पर्व के मौके पर दूर-दराज में रहने वाले भाई-बहन भी एक-दूसरे से मिलने अपने घर पहुंचे. लंबे समय बाद परिवार के सदस्यों के एक साथ जुटने से घरों में खुशी का माहौल रहा. कई घरों में पारंपरिक पकवान और मिठाइयां तैयार की गयीं.

राखी बांधने के बाद भाई-बहनों ने एक-दूसरे को उपहार दिये और परिवार के साथ मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं. रक्षाबंधन के मौके पर क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम और पारिवारिक रिश्तों की गर्माहट देखने को मिली.


विज्ञापन
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola