Deoghar News : पुरुषोत्तम मास शुरू होते ही बाबा मंदिर में उमड़े भक्त

Edited by Sanjeev Mishra
Updated:
विज्ञापन

पुरुषोत्तम मास (मलमास) की शुरुआत के साथ ही बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है. रविवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से शिवभक्त देवघर पहुंचे.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : पुरुषोत्तम मास (मलमास) की शुरुआत के साथ ही बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है. रविवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से शिवभक्त देवघर पहुंचे. मंदिर परिसर और शहर की सड़कों पर यूपी व एमपी नंबर की छोटी गाड़ियों की लंबी कतारें देखी गयीं. भक्त बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, पुरुषोत्तम मास में पड़ने वाली तेरस तिथि का विशेष महत्व होता है. इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना को अत्यंत फलदायी माना जाता है. इस अधिक मास में पहली तेरस 28 मई और दूसरी तेरस 12 जून को पड़ रही है. इसे लेकर मंदिर प्रशासन भी अतिरिक्त भीड़ की संभावना को देखते हुए तैयारी में जुट गया है. रविवार होने के कारण स्थानीय श्रद्धालुओं की भी अच्छी-खासी भीड़ मंदिर में देखी गयी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दोपहर तक आम कतार को मानसरोवर से तथा कूपन कतार को सुविधा केंद्र से संचालित किया गया. श्रद्धालुओं की लंबी कतार देर शाम तक लगी रही. पट बंद होने तक करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण किये. इनमें 4636 भक्तों ने कूपन व्यवस्था के तहत पूजा-अर्चना की. पुरुषोत्तम मास के दौरान आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है. हाइलाइट्स यूपी-एमपी से पहुंचने लगे श्रद्धालु, पहले तेरस पर भारी भीड़ की संभावना

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola