ePaper

फाइनांस कर्मी से मारपीट कर एक लाख रुपये की छिनतई

Updated at : 24 Sep 2024 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
फाइनांस कर्मी से मारपीट कर एक लाख रुपये की छिनतई

नगर थानांतर्गत आंबेडकर चौक से इंडोर स्टेडियम के बीच भारत फाइनांस के एक कर्मी से सोमवार रात करीब 10 बजे दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर 1.04 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थानांतर्गत आंबेडकर चौक से इंडोर स्टेडियम के बीच भारत फाइनांस के एक कर्मी से सोमवार रात करीब 10 बजे दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर 1.04 लाख रुपये की छिनतई कर ली. घटना के बाद पीड़ित फाइनांस कर्मी गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत निंगोटोल गांव निवासी सीताराम दास ने नगर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. सीताराम के अनुसार, बरमसिया से रुपये कलेक्शन कर वह अपना कार्यालय बंपास टाउन जा रहा था. उस दौरान बिजली नहीं रहने से उक्त पथ में अंधेरा था. आंबेडकर चौक से इंडोर स्टेडियम की तरफ कुछ आगे बढ़ा ही था कि पीछे से एक बाइक वाले ने आकर धक्का मारा. इससे वह गिर गया. इसी बीच दूसरी बाइक पर दो बदमाश पहुंचे. सभी मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे. एक ने चाकू सटा दिया व दूसरे ने उसके बाइक की डिक्की के अंदर रखे कैशबैग से 1.04 लाख रुपये निकाल लिया. किसी तरह वह उनलोगों से जान बचाकर इंडोर स्टेडियम के पास स्थित एक दोस्त के घर पहुंचा. इसके बाद दोस्त के साथ घटनास्थल पर आया, तो दोनों बाइक पर सवार तीनों बदमाश भाग चुके थे. सीताराम ने बताया कि बरमसिया के गांधीनगर मुहल्ले में वह किराये पर रहता है. उसने दावा किया है कि बदमाशों को देखकर वह पहचान सकता है. नगर थाने की पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपितों को पकड़ने का आग्रह किया है. रात में ही उसने मामले की जानकारी अपने शाखा के प्रबंधक को भी दे दी है. ————————- नगर थानांतर्गत आंबेडकर चौक से इंडोर स्टेडियम के बीच में हुई घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola