अधिवक्ता संघ चुनाव: 10 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

चुनाव पदाधिकारी सतीश चंद्र मंडल व पंचम राय के समक्ष किया दाखिल
मधुपुर. अनुमंडल अधिवक्ता संघ मधुपुर ऑफिस बियरर्स का चुनाव सत्र 2025-27 के लिए मंगलवार के दूसरे दिन 14 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र के लिए रसीद कटाया. वहीं 10 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन प्रपत्र चुनाव पदाधिकारी सतीश चंद्र मंडल व पंचम राय के समक्ष दाखिल किया. अध्यक्ष पद के लिए मुरारी प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष बिन्देश्वरी प्रसाद शाही, महासचिव श्याम सुंदर भैया, संयुक्त सचिव प्रशासनिक जितेंद्र कुमार व सरोज राम मिश्रा, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी अनिल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए धनंजय प्रसाद शाही और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए राजीव कुमार सिंह, उमेश प्रसाद शाही व उमेश प्रसाद सिंह द्वारा अपना नामांकन पर्चा चुनाव पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




