Deoghar News : डीसी ने की ओटी से ओपीडी तक की जांच, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जल्द चालू करने का आदेश

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : डीसी ने की ओटी से ओपीडी तक की जांच, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जल्द चालू करने का आदेश

डीसी शशि प्रकाश सिंह ने गुरुवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ओटी, आइसीयू, सिटी स्कैन, बर्न यूनिट, लेबर वार्ड समेत विभिन्न वार्डों का जायजा लिया.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : डीसी शशि प्रकाश सिंह ने गुरुवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ओटी, आइसीयू, सिटी स्कैन, बर्न यूनिट, लेबर वार्ड समेत विभिन्न वार्डों का जायजा लिया. साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और चिकित्सकीय व्यवस्था की स्थिति की जांच की. उपायुक्त ने चिकित्सकों की उपस्थिति, रोस्टर और पंजी का भी अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिये. निरीक्षण के क्रम में डीसी ने ओपीडी और दवा वितरण केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा पंजीकृत मरीजों की संख्या की जानकारी ली. इसके अलावा रैंप पर किसी प्रकार का सामान नहीं रखने को कहा, ताकि स्ट्रेचर को ले जाने में परेशानी नहीं हो.

बंद पड़े अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे को जल्द चालू करने का निर्देश

सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीन को जल्द से जल्द चालू करने को कहा गया. इसके लिए लाइसेंस ओर अन्य प्रक्रिया करने को कहा गया, ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके. इसके अलावा उन्होंने अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली.

स्वच्छता व सेवा भाव पर दिया जोर

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाये और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाये. उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है, इसलिए मरीजों को बेहतर और स्वच्छ माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए. मौके पर डीडीसी पीयूष सिन्हा, सीएस डॉ रमेश कुमार, डीएस डॉ सुषमा बर्मा, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ केके सिंह, डॉ शरद कुमार, डीपीएम नीरज कुमार भगत सहित अन्य चिकित्सक व कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Rajiv Ranjan

लेखक के बारे में

By Rajiv Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola