Deoghar news : नाहन कमान के साथ वार्षिक धर्मराज पूजा शुरू, 340 भोक्ता व 40 महिला भक्तिन अनुष्ठान में होंगी शामिल

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : नाहन कमान के साथ वार्षिक धर्मराज पूजा शुरू, 340 भोक्ता व 40 महिला भक्तिन अनुष्ठान में होंगी शामिल

धर्मराज मंदिर परिसर में वार्षिक धर्मराज पूजा साथ गुरुवार को नेहान, कमान के साथ शुरू हो गया. तीन दिवसीय अनुष्ठान को लेकर भोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी है.

विज्ञापन

करौं. स्थानीय करौं बाजार में स्थित धर्मराज मंदिर प्रांगण में वार्षिक धर्मराज पूजा नेम निष्ठा के साथ गुरुवार से नहान कमान के साथ प्रारंभ हुआ. तीन दिवसीय धर्मराज पूजा को लेकर पूरा बाजार गेरुआ मय हो गया है. मंदिर परिसर और इलाके में भोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. इस वर्ष 340 भोक्ता व 40 महिला भक्तिन पूजा में शामिल है. शुक्रवार को छोटका भोक्ता पर्व रात्रि में मनाया जायेगा, जिसको लेकर रात्रि में सभी भोक्ता धर्मराज मंदिर से एक किमी दूर सिकदर तालाब पहुंचेंगे. वहां से स्नान ध्यान कर कर्णेश्वर मंदिर में पहुंच कर सिर टेककर कष्टकारी दंड देकर धर्मराज मंदिर पहुंचेंगे. इसके बाद भोक्ता की ओर से जल ग्रहण किया जायेगा. पूजा को लेकर बंगाल, बिहार, झारखंड ओडिशा, छत्तीसगढ़ से श्रद्धालु करौं पहुंचे हैं. बाबा धर्मराज की मुख्य पूजा शनिवार रात को आयोजित किया जायेगा. पूजा में भोक्ता धधकते अग्नि में चलने, कांटों पर लेटने, फूल खेला आदि का आयोजन पूरे रात्रि भर किया जाता है. धर्मराज पूजा को लेकर मंदिर से बाबा को रोजाना पूरे बाजार में शोभा यात्रा के रूप में घुमाया जाता है. यह तब तक चलता रहेगा जब तक धर्मराज पूजा समाप्त नहीं हो जाती है. इस अवसर पर भोक्ता आनंद सिंह, भोला दास खोखन सिंह, दीपक सिंह, असित सिंह सहित दर्जनों भोक्ताओं ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष धर्मराज पूजा में भोक्ता के रूप में शामिल हो रहे हैं और धर्मराज बाबा की कृपा से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola