Deoghar news : कोलियरी के विकास व विस्तार के लिए आगे आयें जमीन दाता : महाप्रबंधक

Published by :SANJAY KUMAR RANA
Published at :02 May 2026 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : कोलियरी के विकास व विस्तार के लिए आगे आयें जमीन दाता : महाप्रबंधक

चितरा कोलियरी के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में मजदूर दिवस मनाया गया, जिसमें क्षेत्रीय महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार ने कोल इंडिया का झंडा फहराया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चितरा . अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर एसपी माइंस चितरा कोलियरी के क्षेत्रीय कार्यालय स्थित परिसर में मजदूर दिवस सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद कोलियरी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार ने कोल इंडिया का झंडा फहराया व मृत कोल कर्मियों के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इसके पूर्व कार्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार व विशिष्ट अतिथि खनन अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की. मौके पर कोलियरी के महाप्रबंधक व अभिकर्ता ने कहा कि कोलियरी के विस्तारीकरण हेतु जमीन नहीं मिलने से विस्तार नहीं हो पा रहा है. उन्होंने जमीन दाताओं से आग्रह किया है कि जमीन देने के लिए आगे आयें. उन्हें नियमानुसार सभी प्रकार के लाभ दिये जायेंगे. वहीं महाप्रबंधक ने क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में वाटर प्यूरीफायर का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि वर्कशॉप में भी वाटर प्यूरीफायर लगाया गया है. इससे कोयला कर्मियों शुद्ध ठंडा पानी मिलेगा. उन्होंने कहा कि चार श्रम कोड मजदूर हित में है. मंच संचालन कर रहे एपीएम आशीष मिश्रा ने किया. सहायक प्रबंधक, राहुल चौधरी, आर के दास, हरखनाथ, यूनियन नेता राजेश राय, नवल किशोर राय, युधिष्ठिर राय, अरुण महतो, गुरुदेव भंडारी, मानिक यादव, गौतम महतो, प्रसादी दास, वरुण सिंह, अमित आनंद, रफाकत अंसारी, नवल तिवारी, मनीष कुमार, भूदेव महतो, उदय सिंह, सिक्योरिटी इंचार्ज मोहम्मद इम्तियाज, इंस्पेक्टर रंजीत राणा, शिव कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. ॰एसपी माइंस चितरा कोलियरी के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में मनाया गया मजदूर दिवस

विज्ञापन
SANJAY KUMAR RANA

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola