देवघर के पालोजोरी सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता शिविर

Author Uday kant singh|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन करते प्रभारी व मौजूद स्वास्थ्य कर्मी व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

पालोजोरी सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण के महत्व पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

पालोजोरी: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को सीएचसी में जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत अंसारी ने फीता काट कर किया. इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नित्यानंद चौधरी, डॉ सबिता साहा, लिपिक सरिता देवी के अलावे कई चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश और समाज के विकास के लिए एक बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और समृद्ध परिवार के लिए छोटा परिवार, सुखी परिवार की परिकल्पना को साकार करना बेहद जरूरी है. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता फैलाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है. अस्पताल परिसर में आयोजित इस स्वास्थ्य मेले और जागरूकता शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थायी व स्थायी साधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. योग्य दंपत्तियों को दो बच्चों के बीच सही अंतर रखने और प्रसव के बाद उचित देखरेख के लिए काउंसिलिंग के बारे में बताया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने क्षेत्र की सहिया, एएनएम और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि वे सुदूर ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को सीमित परिवार के लाभ समझाएं. साथ ही परिवार नियोजन के फायदों व तरिकों के बारे में जानकारी दें. इस अवसर पर विभाग की ओर से उपस्थित ग्रामीणों के बीच आवश्यक परामर्श पत्रक और गर्भनिरोधक सामग्रियों का भी वितरण किया गया. मौके पर आशुतोष कुमार, तुलिया कुमारी, बीटीटी सुनिता चौड़े, सरिता देवी, एमपीडब्लू रोहित कुमार, अजय कुमार, गौतम कुमार, पवन कुमार, रौशन कुमार साह, शिवशंकर चौधरी, संतोष कुमार, अजीत यादव, दिनेश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola