शादी के दो माह बाद ही युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत
मृतक के आवास में ग्रामीणो की भीड | Prabhat Khabar Network
झारखंड के मारगोमुंडा में शादी के दो महीने बाद ही एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मारगोमुंडा: थाना क्षेत्र के बेहरापहाड़ी गांव निवासी गुलजार अंसारी (21) की रहस्यमय ढंग से मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उधोडीह गांव के पानी टंकी के समीप घर बनाकर परिजनों के साथ वर्षों से रह रहे थे. युवक की शादी दो माह पूर्व हुई थी, लेकिन बीती रात ही रहस्यमय ढंग से युवक की मौत हो गयी थी. हालांकि रात भर पुलिस को सूचना नहीं दी गयी. घटना की सूचना सुबह को पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर थाना प्रभारी शशि कपूर, एएसआई दशरथ उरांव, साहेबराम किस्कू दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. इधर क्षेत्र में घटना की सूचना पर स्थल पर काफी संख्या में लोगों का जुटान होने लगा. ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं. वहीं लोग यह भी चर्चा कर रहे थे कि महज दो महीने पहले युवक की शादी हुई थी, लेकिन शादी के इतने कम समय बीतने के बाद युवक इस दुनिया को छोड़ने पर मजबूर हो गए या फिर उसे मजबूर किया गया. पुलिस जांच से ही पता चल पायेगा कि हत्या है या आत्महत्या. इधर पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए