बैजनाथपुर गांव में ग्रामीणों को डेंगू मलेरिया के प्रति किया गया जागरूकता

जागरूकता अभियान चलाते स्वास्थ्य कर्मी व मौजूद ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
पालोजोरी के बैजनाथपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। मच्छरदानी और साफ-सफाई रखने की दी गई सलाह।
पालोजोरी : पालोजोरी स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र में डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को आदिवासी बहुल बैजनाथपुर गांव में ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को डेंगू व मलेरिया के बारे में जागरूक किया गया. जागरूकता अभियान में बीपीएम प्रमोद कुमार व एमपीडब्लू रोहित कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि वे किस तरह से मलेरिया व डेंगू जैसे जानलेवा बीमारी से बच सकते हैं. साथ ही यह भी बताया कि मलेरिया, डेंगू व फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलता है. इससे बचने के लिए वे रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें. इसके अलावे अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखें. मौके पर सहिया व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










