अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ नगर भवन : मंत्री हफीजुल हसन

Author Balram|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ नगर भवन : हफीजुल हसन

कैप्शन- उदघाटन करते मंत्री व उपस्थित लोग, नगर भवन | Prabhat Khabar Network

मंत्री हफीजुल हसन ने मधुपुर में 9.88 करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक नगर भवन का उद्घाटन किया। जानें इसमें क्या-क्या खास सुविधाएं दी गई हैं।

विज्ञापन

मधुपुर: झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने नगर परिषद परिसर स्थित 9 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धारित नगर भवन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन मधुपुर के लिए ऐतिहासिक है. नया नगर भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और सुसज्जित है, जिससे मधुपुर के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को अपने कार्यों पर विशेष ध्यान देने की बात कही. साथ ही एसआईआर में सभी लोगों से सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कार्य है और भविष्य में एसआईआर के आधार पर ही सरकार की अधिकतर सुविधाएं लोगों तक पहुंचेंगी. उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान लगाए गए बैनर में मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं होने पर मंत्री ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जाहिर की. उन्होंने संबंधित एजेंसी को राजनीति से दूर रहकर कार्य करने की सलाह दी. मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि सभी के सहयोग से आने वाले समय में मधुपुर को एक बेहतर विधानसभा क्षेत्र बनाया जा सकता है. उन्होंने बताया कि 5 से 15 जुलाई के बीच वे अपने विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में दिशोम गुरु के नाम से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करा रहे हैं. बताया गया कि नगर भवन में 290 आरामदायक कुर्सियों के अलावा सोफा सहित करीब 325 लोगों के बैठने की व्यवस्था है. अतिरिक्त कुर्सियां लगाकर यहां 400 लोगों तक के बैठने की क्षमता बढ़ाई जा सकती है. भवन में सेंट्रलाइज एसी, साउंड सिस्टम, डीजी और अग्निशमन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है. कार्यक्रम को नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन, उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज और एसडीओ राजीव कुमार ने भी संबोधित किया. मौके पर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, सीओ यामुन रविदास, बीडीओ अजय कुमार दास, नप के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू, रेडक्राॅस के चेयरमैन अरुण गुटगुटिया, पूर्व नप अध्यक्ष फैयाज केसर, पूर्व उपाध्यक्ष जियाउल हक आदि मौजूद थे. -- नये कलेवर में लौटे नगर भवन का मंत्री हफीजुल हसन ने किया उद्घाटन सुविधाओं से लैस नगर भवन का मंत्री ने किया उद्घाटन 9.88 करोड़ की लागत से सजे नगर भवन का मंत्री हफीजुल हसन ने किया उद्घाटन


विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola