लाभुकों को प्रेरित कर आवास निर्माण के लक्ष्य प्राप्त करें : बीडीओ

Published by : LILANAND JHA Updated At : 13 May 2025 7:06 PM

विज्ञापन

सारवां प्रखंड सभागार में बीडीओ ने कर्मियों संग की बैठक

विज्ञापन

सारवां. ब्लॉक में मंगलवार को बीडीओ रजनीश कुमार ने आवास योजनाओं की समीक्षा की. इस अवसर पर बीडीओ ने पीएम व अबुआ के साथ आंबेडकर आवास की कार्य प्रगति की जानकारी ली. साथ ही पंचायत सेवक व पंचायत सहायक को लाभुकों को प्रेरित कर आवास निर्माण कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा वर्ष 2023- 24 में कल 725 का लक्ष्य दिया गया, जिसमें मात्र 267 पूर्ण हुए हैं. वहीं, वर्ष 24-25 में 1563 का लक्ष्य दिया गया, जिसमें मात्र 17 पूर्ण हुए हैं. इस दौरान कहा 698 में प्लिंथ का कार्य हुआ है और 149 में लिंटन का कार्य हुआ है. उन्होंने कहा कि पीएम आवास का टारगेट के आलोक में 520 को प्रथम किस्त व 67 को दूसरा किस्त प्रदान किया गया है. मौके पर कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी दिलीप कुमार राय, प्रखंड पीएम आवास समन्वयक सौरभ केसरी, पंचायत सेवक संजय मंडल, विक्रम कुमार, शालिनी कुमारी, वीरेंद्र यादव, मनोज यादव, जगदीश पंडित, दिलीप यादव, मोइन अंसारी, पंचायत सहायक दिवाकर वर्मा, पिंटू सिंह, दीपांशु पांडे, चंदन पासवान, सरलू हाजरा, विकास सिंह, मंटू सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola