जन वितरण प्रणाली दुकान की जांच में मिली कमियां
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jan 2025 8:07 PM
मधुपुर की दारवे पंचायत के करमाटांड गांव स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डाॅ हरेरामजी दिनकर ने किया
मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की दारवे पंचायत के करमाटांड गांव स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डाॅ हरेरामजी दिनकर ने किया. उन्होंने कहा कि पीडीएस दुकानदार बासूदेव चौधरी द्वारा संचालित किया जाता है. निरीक्षण क्रम में कई तरह की विसंगतियां पायी गयी, जिनमें दुकान का बोर्ड नहीं लगाया गया था. साथ ही कार्डधारियों की सूची अंकित नहीं किया गया है. दुकानदार द्वारा उपभोक्ताओं को दी जाने वाली नमक वितरण शून्य है. साथ ही अपेक्षा अनुरूप उपभोक्ताओं को चना दाल का वितरण भी नहीं किया गया है. इस दौरान उपभोक्ताओं ने बताया कि पीडीएस दुकानदार द्वारा समय पर दुकान नहीं खोला जाता है. साथ ही दुकान का लोकेशन बदल कर राशन दिया जाता है. प्रभारी एमओ ने कहा कि पीडीएस दुकानदार के विरुद्ध विभागीय अधिकारी को पत्र लिखा जायेगा. जन वितरण प्रणाली की दुकान के निरीक्षण में मिली कई विसंगतियां
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










