ePaper

देवघर के पहलवानों ने रांची में मनवाया लोहा, जीते सात पदक

Updated at : 27 Dec 2023 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर के पहलवानों ने रांची में मनवाया लोहा, जीते सात पदक

ग्रीको रोमन के 130 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित कुमार ने स्वर्ण, फ्रीस्टाइल कुश्ती के 125 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित कुमार ने रजत तथा कांस्य पदक 60 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल मेहता, 72 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव कुमार, ग्रीको रोमन में आशीष पांडेय ने जीते.

विज्ञापन

देवघर : झारखंड कुश्ती संघ के तत्वावधान में रांची के होटवार में आयोजित 24वीं झारखंड राज्य पुरुष व महिला कुश्ती प्रतियोगिता में देवघर के पहलवानों ने अपना लोहा मनवाया तथा शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदके जीते. मंगलवार को देवघर पहुंचे सभी खिलाड़ियों का जिला कुश्ती संघ ने स्वागत किया. जिला कुश्ती संघ के सचिव संजीव झा ने बताया कि राज्यस्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में देवघर के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया है. कम संसाधन में अभ्यास करने के बाद भी एक स्वर्ण, एक रजत व पांच कांस्य पदक जीत कर देवघर का नाम झारखंड में रोशन किया है. देवघर पहुंचते ही सभी खिलाड़ियों का स्वागत कर मनोबल बढ़ाया गया. जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी. मौके पर आशीष कुमार झा, मुन्ना राउत, संजय वर्मा, अभिजीत सिंह, रौनक कुमार आदि मौजूद थे.

इन्होंने जीते पदक

रांची में हो रहे खेल में ग्रीको रोमन के 130 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित कुमार ने स्वर्ण, फ्रीस्टाइल कुश्ती के 125 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित कुमार ने रजत तथा कांस्य पदक 60 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल मेहता, 72 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव कुमार, 46 किलोग्राम भार वर्ग में विकास कुमार राय व 76 किलोग्राम भार वर्ग में साहिल कुमार व ग्रीको रोमन में आशीष पांडेय ने जीते.

Also Read: सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत, देवघर-जसीडीह मुख्य मार्ग पर डढ़वा नदी पुल के पास हुई दुर्घटना

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola