समाज को तंबाकू मुक्त बनाने की दिलायी गयी शपथ

Updated:
विज्ञापन
समाज को तंबाकू मुक्त बनाने की दिलायी गयी शपथ

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बीआरसी कर्मियों ने ली शपथ

विज्ञापन

पालोजोरी. विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शनिवार को बीआरसी कर्मियों ने समाज को तंबाकू मुक्त बनाने को लेकर शपथ ली. इस अवसर पर बीपीओ नारायण मंडल ने कर्मियों को तंबाकू मुक्ति की शपथ दिलायी. कर्मियों ने तंबाकू का सेवन ना करने की शपथ लेते हुए समाज को तंबाकू मुक्त करने में सहयोग करने की अपील की. बीपीओ ने कहा कि तंबाकू के सेवन से प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में लोग कैंसर रोग से ग्रसित हो कर असमय मृत्यु को गले लगा रहे हैं. इससे उनके परिवार को कई तरह की विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है. लोग तंबाकू का उपयोग छोड़ कर एक स्वास्थ्य समाज का निर्माण करने में अपना योगदान दे सकते हैं. मौके पर लेखापाल धनंजय दास, टिंकू रक्षित, देवनारायण, रंजीत कुमार, विवेक सिंह, मनोज मंडल आदि मौजूद थे. ——— विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बीआरसी कर्मियों ने ली शपथ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
उदय कांत सिंह

लेखक के बारे में

By उदय कांत सिंह

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola