गिरिडीह-देवघर के आंदोलनकारियों को पेंशन नहीं मिलने पर रोष
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Aug 2024 7:48 PM
झारखंड आंदोलनकारी सहयोगी मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता मो. मुस्तफा अंसारी की अध्यक्षता में आंदोलनकारियों की बैठक की गयी.
मारगोमुंडा. देवघर और गिरिडीह जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में झारखंड आंदोलनकारी सहयोगी मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता मो. मुस्तफा अंसारी की अध्यक्षता में आंदोलनकारियों की बैठक की गयी. उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितिकरण आयोग ने गिरिडीह और देवघर के आंदोलनकारियों को चिह्नित किया था, जबकि अन्य जिलों में जैसे जामताड़ा में आंदोलनकारियों को मान-सम्मान पेंशन मिलनी शुरू हो गयी है. फिर भी, गिरिडीह और देवघर में किसी आंदोलनकारी को आज तक न तो पेंशन मिली है और न ही मान-सम्मान. इससे नाराज होकर आंदोलनकारियों ने बैठक बुलाई और सरकार को चेताया कि अगर पेंशन नहीं मिली, तो वे जिस तरह झारखंड राज्य को अलग करवा सकते हैं, उसी तरह आने वाले दिनों में सरकार को सबक सिखा सकते हैं. मौके पर हाजी जाकीर, अब्दुल गफ्फार, युनुस, इसराइल अंसारी, नारायण राणा, बासुदेव वर्मा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










