Deoghar news : संडे हाजिरी काटने पर कोयला कर्मियों में उबाल, गेट मीटिंग कर जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : संडे हाजिरी काटने पर कोयला कर्मियों में उबाल, गेट मीटिंग कर जताया विरोध

संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के नेताओं व कोयला कर्मियों ने गेट मीटिंग कर प्रबंधन की गलत नीति का विरोध कर प्रदर्शन किया है. यूनियन नेताओ‍ं ने कहा कि प्रबंधन की गलत नीतियों के कारण मुनाफा में चलने वाला चितरा कोलियरी बेहाल है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चितरा . चितरा कोलियरी में कार्यरत कोयला मजदूरों ने संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के बैनर तले सामूहिक रूप से गेट मीटिंग कर प्रबंधन की गलत नीति का जोरदार विरोध किया, साथ ही कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया. इस मौके पर संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा में शामिल विभिन्न श्रमिक संगठनों के नेताओं ने कहा कि प्रबंधन की गलत नीति के खिलाफ सभी लोग पिछले रविवार से ही आंदोलन कर रहे हैं, साथ ही कहा कि सभी कोयला मजदूरों ने फैसला लिया है कि आगामी शनिवार को प्रबंधन की गलत नीति का जोरदार विरोध करेंगे. यूनियन नेताओं ने कहा कि कोलियरी प्रबंधन की गलत नीति के कारण ही कोयला ट्रांसपोर्टिंग बंद था, जिससे कोलियरी को करोड़ों का नुकसान हुआ. कहा कि चितरा कोलियरी की पहचान मुनाफा देने वाले कोलियरी के रूप में रही है और मजदूरों के हक में कटौती हमलोग बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि पिछला संडे हमलोगों का काट लिया गया है. इस दिन मजदूरों की हाजिरी नहीं बनी है. जिससे कोयला मजदूरों का आर्थिक नुकसान हुआ है. हमलोग कटे हुए संडे हाजिरी की मांग करते हैं. इस मौके पर संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा से जुड़े मजदूर नेता व काफी संख्या में कोयला मजदूर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
संजय कुमार राणा

लेखक के बारे में

By संजय कुमार राणा

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola