4 फरवरी को अमित शाह झारखंड में फिर फूंकेंगे चुनावी बिगुल, देवघर में करेंगे रैली, चलेगी स्पेशल ट्रेन

सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने बताया कि बुधवार से भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी गोड्डा में कैंप करेंगे, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जिला कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे.
चार फरवरी को जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में इफको के नैनो यूरिया खाद कारखाने के शिलान्यास के बाद गृह मंत्री अमित शाह देवघर से संताल परगना में विजय संकल्प रैली के साथ लोकसभा का चुनावी बिगुल फूंकेंगे. अमित शाह की विजय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा प्रदेश की पूरी टीम एक फरवरी से संताल परगना में कैंप करेगी.
गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने बताया कि बुधवार से भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी गोड्डा में कैंप करेंगे, जबकि बुधवार को ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जिला कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे. गृह मंत्री के कार्यक्रम में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चार फरवरी को गोड्डा से देवघर के लिए स्पेशल ट्रेन खुलेगी.
यह ट्रेन चार फरवरी को सुबह 9 बजे गोड्डा रेलवे स्टेशन से जसीडीह रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी. यही ट्रेन वापसी में शाम 5 बजे जसीडीह से गोड्डा के लिए प्रस्थान करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




