ePaper

देवघर में गरजे अमित शाह, कहा- हेमंत बाबू चुनाव में आ जाओ, जनता आपको हटाने को तैयार बैठी है

Updated at : 04 Feb 2023 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर में गरजे अमित शाह, कहा- हेमंत बाबू चुनाव में आ जाओ, जनता आपको हटाने को तैयार बैठी है

केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बाबा नगरी देवघर से सटे जसीडीह स्थित इफको ग्राउंड से झारखंड की सत्ताधारी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया.

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बाबा नगरी देवघर से सटे जसीडीह स्थित इफको ग्राउंड से झारखंड की सत्ताधारी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया. श्री शाह ने षोडशोपचार विधि से बाबा बैद्यनाथ का अभिषेक करने के बाद जसीडीह के इफको ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर लिया. अमित शाह के भाषण की 10 बड़ी बातें यहां पढ़ें.

अमित शाह के भाषण की 10 बड़ी बातें

  1. हेमंत बाबू, संथाल परगना में आपने विकास का कोई काम नहीं किया. केवल जनता को मूर्ख बनाने का काम किया. जनता अब आपको जान चुकी है. जनता आपसे हिसाब मांगती है. आदिवासी बेटियों की हत्या का जवाब आपसे मांगा जा रहा है.

  2. कोरोना में हमने तय किया था कि सरकार किसी भी घर का चूल्हा बंद नहीं होने देगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने ढाई साल तक प्रति व्यक्ति-प्रति माह 5 किलो अनाज मुफ्त पहुंचाया. अब एक और साल तक हम गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करवाएंगे.

  3. झारखंड में जो लोग अभी सरकार में बैठे हैं, ये कोई विकास का काम नहीं करना चाहते. केवल वैगनों में भर कर रुपये आये, इतना भ्रष्टाचार करना चाहते हैं.

  4. झारखंड का यह क्षेत्र साइबर क्राइम का हब बन गया है. यहां बच्चों को गलत रास्ते पर ले जाकर बड़े-बड़े अपराध हो रहे हैं. भारत सरकार ने साइबर क्राइम से लड़ने के लिए मदद देनी चाही, लेकिन हेमंत बाबू किसी पर आगे नहीं बढ़े.

  5. चुनाव आ रहे हैं. अब जनता खुद हिसाब कर देगी. झारखंड में आदिवासी बेटियों की निर्मम हत्या हो रही है और यहां सत्ता में बैठे लोग ‘वोट बैंक’ की राजनीति कर रहे हैं.

  6. वोट बैंक की लालच में झारखंड में घुसपैठियों को प्रश्रय दिया जा रहा है. ये घुसपैठिये आदिवासियों की जमीन हथिया रहे हैं. यहां की बच्चियों पर अत्याचार कर रहे हैं. और हेमंत बाबू मुस्कुराते हुए यह सब देख रहे हैं. संताल परगना क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या लगातार घट रही है.

  7. भारत में अगर कहीं सबसे भ्रष्ट सरकार है तो वो झारखंड में है. कोई मंत्री-मुख्यमंत्री बनता है, तो हाथ से करप्शन करता है. लेकिन, यहां तो ट्रैक्टर और रेलवे के वैगन से भ्रष्टाचार करना शुरू कर दिया गया है.

  8. गरीबों और आदिवासियों के विकास का पैसा दिल्ली के दरबार में पहुंचाया जा रहा है. जनता सब जानती है. हेमंत बाबू चुनाव में आ जाओ, जनता आपको हटाने को तैयार बैठी है.

  9. मोदी जी की सरकार ने गरीब, आदिवासी और पिछड़ों के हित को हमेशा वरीयता दी है. आजादी के बाद पहली बार एक गरीब आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं हैं. यह हर गरीब का सम्मान है. हर आदिवासी का सम्मान है.

  10. विश्व में सबसे पहले तरल नैनो यूरिया बनाकर इफको ने बहुत बड़ा काम किया है. देवघर की इस पवित्र भूमि पर बना ये कारखाना पूरे संथाल परगना का विकास सुनिश्चित करेगा.

Also Read: Amit Shah Rally In Deoghar LIVE: विजय संकल्प रैली में अमित शाह ने भरी हुंकार, 2024 में की कमल खिलाने की अपील

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola