Deoghar News : आपसी विवाद में मारपीट व छिनतई का आरोप, दी शिकायत

Published by : NISHIDH MALVIYA Updated At : 01 Jun 2025 8:48 PM

विज्ञापन

जसीडीह थाना क्षेत्र के बदिया गांव में आपसी विवाद में मारपीट, रंगदारी मांगने व छिनतई की घटना हुई है. घटना में आशीष दास घायल हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के बदिया गांव में आपसी विवाद में मारपीट, रंगदारी मांगने व छिनतई की घटना हुई है. घटना में आशीष दास घायल हो गया, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया. सीएचसी में डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. घटना के संबंध में पीड़ित आशीष ने गांव के तीन नामजद व चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में शिकायत दी है. पीड़ित ने बताया कि शनिवार की रात को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के दरवाजे पर बैठा था. इसी क्रम में उक्त सभी आरोपी हरवे-हथियार के साथ घर के दरवाजे पर आये और गाली गलौज करने लगे. इसका विरोध पीड़ित द्वारा किया गया, तो सभी आरोपी ने रंगदारी के रूप में 20,000 रुपये हरेक माह देने की मांग करने लगा. जिसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से पीड़ित के माथे पर हमला कर घायल कर दिया. इसके बाद पीड़ित के पैकेट से 6500 रुपये छीन लिया. साथ ही जान मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHIDH MALVIYA

लेखक के बारे में

By NISHIDH MALVIYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola