मोबाइल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ायी महिला
जसीडीह : जसीडीह स्टेशन में मोबइल चोरी करते हुए एक महिला को यात्रियों व पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, देवघर के बरमासिया, नंदन पहाड़ निवासी विपुल राय अपनी बुआ रीना राय को छोड़ने जसीडीह स्टेशन आये थे. इस क्रम में ट्रेन नंबर 13331 धनबाद-पटना एक्सप्रेस […]
जसीडीह : जसीडीह स्टेशन में मोबइल चोरी करते हुए एक महिला को यात्रियों व पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, देवघर के बरमासिया, नंदन पहाड़ निवासी विपुल राय अपनी बुआ रीना राय को छोड़ने जसीडीह स्टेशन आये थे. इस क्रम में ट्रेन नंबर 13331 धनबाद-पटना एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ाने के बाद सीट के पास रखे उनकी बुआ के बैग से महिला ने मोबाइल चोरी कर ली. हो- हल्ला करने पर ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों, जीआरपी व आरपीएफ ने मुंगेर जिला के आजाद नगर निवासी लखमनी देवी को चोरी की गयी माबाइल के साथ पकड़ लिया. घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










