मारपीट व रंगदारी का मामला दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दो अलग-अलग मामलों में छिनतई और रंगदारी मांगने का लगाया आरोप जसीडीह : थाना क्षेत्र के संग्राम लोढिया गांव के बालू घाट कर्मी के साथ मारपीट ओर छिनतई किये जाने को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार देवघर के टावर चौक निवासी अंजन कुमार ने आवेदन देकर कहा है कि वह […]
विज्ञापन
दो अलग-अलग मामलों में छिनतई और रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
जसीडीह : थाना क्षेत्र के संग्राम लोढिया गांव के बालू घाट कर्मी के साथ मारपीट ओर छिनतई किये जाने को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार देवघर के टावर चौक निवासी अंजन कुमार ने आवेदन देकर कहा है कि वह संग्राम लोढिया बालू घाट के ऑफिस में काम करता है. सोमवार को अपनी बाइक से रोहिणी जा रहा था. इसी क्रम में जोगडीहा गांव निवासी प्रहलाद राय अपने ट्रेक्टर से जबरन घाट से बालू लाद कर ले जा रहा था. पूछे जाने पर उनके साथी मिथिलेश राय, कन्हैया राय व विलेश राय समेत चार अन्य ने मिलकर मारपीट की. उसके बाद 25 हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी की मांग की. साथ ही उनके पॉकेट से 20 हजार रुपये निकाल लिया.
वहीं दूसरा मामला बालू घाट कर्मी मृत्युंजय पांडेय ने दर्ज कराया है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि सोमवार को जोगडीहा गांव निवासी राजा राय अपने तीन अन्य साथियों के साथ बालू घाट पर आकर सभी ट्रैक्टर चालकों से एक हजार रुपये की मांग कर रहा था. पूछने पर सभी मारपीट करते हुए दो हजार रुपये की छिनतई कर ली. साथ ही देर शाम को फोन कर प्रतिमाह पचास हजार रुपये रंगदारी की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










