ePaper

Deoghar News : बदमाशों ने युवक का मोबाइल छीना, खाते से निकाल लिये 80 हजार रुपये

Updated at : 16 Sep 2025 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : बदमाशों ने युवक का मोबाइल छीना, खाते से निकाल लिये 80 हजार रुपये

छीने गये मोबाइल के जरिये बदमाशों ने उसके एकाउंट से 80 हजार रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में मंगलवार दोपहर में पीड़ित राकेश रोशन साइबर ठगी की शिकायत देने देवघर के संबंधित थाने में पहुंचा.

विज्ञापन

देवघर. नगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मुहल्ला निवासी एक युवक 15 सितंबर की शाम में मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रहा था, तभी बुलेट बाइक सवार बदमाश उसके हाथ से मोबाइल झपटमारी कर फरार हो गया. उसके बाद पीड़ित के छीने गये मोबाइल के जरिये बदमाशों ने उसके एकाउंट से 80 हजार रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में मंगलवार दोपहर में पीड़ित राकेश रोशन साइबर ठगी की शिकायत देने देवघर के संबंधित थाने में पहुंचा. पीड़ित के मुताबिक घटना एसबीआइ ट्रेनिंग सेंटर के आसपास हुई. शाम में वह पैदल कहीं जा रहा था, तभी किसी परिचित का कॉल आया, तो मोबाइल निकालकर बात करते हुए जाने लगा. उसी बीच पीछे से एक बुलेट बाइक उसके करीब आकर धीमी हुई और बुलेट पर पीछे बैठे बदमाश युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन ली. इसके बाद बुलेट बाइक सवार दोनों बदमाश तेज गति में आगे भाग निकले. राकेश ने बताया कि उसके छीने गये मोबाइल का नंबर एकाउंट से लिंक था. मोबाइल के जरिये बदमाशों ने उसके एकाउंट से 80 हजार रुपये की निकासी कर ली. सुबह में नया मोबाइल लेकर सिमकार्ड निकलवाने के बाद इंस्टॉल किया, तो रुपये निकासी से संबंधित मैसेज देखकर मामले की जानकारी हुई. पुलिस से उसने अवैध निकासी हुई रकम वापस दिलाने का आग्रह करते हुए कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

ASHISH KUNDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola