डढ़वा नदी छठ घाट पर कब्जा शुरू

जसीडीह: जसीडीह-देवघर मुख्य मार्ग स्थित डढ़वा नदी घाट में दो सप्ताह पूर्व से ही कतिपय लोगों ने छठ पर्व को लेकर घाट पर कब्जा शुरू कर दिया है. जबकि छठ पर्व में करीब पंद्रह दिन बाकी है. नदी में पानी होने के कारण उक्त लोगों ने जगह-जगह बालू में लकड़ी गाड़ कर अपना दखल कर […]
जसीडीह: जसीडीह-देवघर मुख्य मार्ग स्थित डढ़वा नदी घाट में दो सप्ताह पूर्व से ही कतिपय लोगों ने छठ पर्व को लेकर घाट पर कब्जा शुरू कर दिया है. जबकि छठ पर्व में करीब पंद्रह दिन बाकी है. नदी में पानी होने के कारण उक्त लोगों ने जगह-जगह बालू में लकड़ी गाड़ कर अपना दखल कर लिया है. इसमें से कुछ लोगों के यहां तो सही में छठ पर्व होगी.
लेकिन कुछ लोगों ने घाट पर इसलिए कब्जा किया है ताकि छठ व्रतियों के परिवार वाले से अच्छी- खासी रकम लेकर घाट को बेच सके. ऐसी हालत में गरीब व कमजोर असहाय परिवार चाह कर भी घाट में सही जगह पर छठ व्रत के लिए जगह नसीब नहीं होना मुश्किल है.
जबकि छठ को लेकर व्रतियों व भक्तों की भीड़ देवघर शिव गंगा सहित आस-पास के कई तालाबों व नदी में भी भीड़ लगती है लेकिन इन जगहों पर भी दो सप्ताह पूर्व से घाट पर कब्जा करने के लिए कोई प्रक्रिया नहीं की जा रही है. जो डढ़वा नदी छठ घाट में किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










