स्कूलों में बच्चों की 80% उपस्थिति सुनिश्चित करें : बीइइओ

Published by :RAMAKANT MISHRA
Published at :08 May 2026 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूलों में बच्चों की 80% उपस्थिति सुनिश्चित करें : बीइइओ

सारठ बीआरसी भवन के सभागार में हुई कर्मियों की बैठक

विज्ञापन

सारठ बाजार. बीआरसी भवन के सभागार में बीइइओ अमिताभ झा ने बीआरपी, सीआरपी एवं अन्य परियोजना कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें एमडीएम, अपार आईडी तथा बच्चों की उपस्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया. इस दौरान अपार आईडी जनरेशन की प्रक्रिया काफी धीमी पाए जाने पर बीइइओ ने नाराजगी व्यक्त की और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्कूलों में नामांकित सभी बच्चों का अपार आईडी शीघ्र बनाया जाए तथा ई-विद्यावाहिनी में शिक्षकों एवं छात्रों की नियमित उपस्थिति दर्ज की जाये. बैठक में बच्चों की वास्तविक उपस्थिति 80 प्रतिशत सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया. बीइइओ ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की न्यूनतम वास्तविक उपस्थिति 80 प्रतिशत से कम हो रही है, जो चिंता का विषय है. प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षक लगातार अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित करेंगे. उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार नवाचार भी अपनाये जायें और जहां टीम की जरूरत होगी, विभाग हर संभव मदद के लिए तैयार रहेगा. एमडीएम व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बीइइओ ने निर्देश दिया कि बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन दिया जाए तथा प्रतिदिन एमडीएम का एसएमएस अनिवार्य रूप से किया जाए. इसके अलावा विद्यालयों के सभी अभिलेखों का संधारण करते हुए नियमित प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में बीइइओ अमिताभ झा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब किसी तरह का बहाना नहीं चलेगा. यदि कोई शिक्षक विभागीय निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही बरतते हैं तो ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा. मौके पर बीपीओ उदय शंकर राय, बीआरपी सुधांशु शेखर राय, मनोज राय, सीआरपी अनंत सिंह, मनोज कुमार सिंह, नंदकिशोर यादव, उज्जवल सिंह, मनोज चौधरी, रिसोर्स शिक्षक भागीरथ राय, रुबी मंडल, एमआईएस ओपरेटर रुपेश रोशन, एमडीएम ओपरेटर मनीष कुमार आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : सारठ में मात्र 37 % बच्चों का बना है अपार आईडी अपार आईडी और एमडीएम पर बीइइओ सख्त

विज्ञापन
RAMAKANT MISHRA

लेखक के बारे में

By RAMAKANT MISHRA

RAMAKANT MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola