Deoghar News : रेडक्रॉस सोसाइटी ने 124 रक्तदाताओं को किया सम्मानित

Published by :Sanjeet Mandal
Published at :08 May 2026 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : रेडक्रॉस सोसाइटी ने 124 रक्तदाताओं को किया सम्मानित

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा की ओर से रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के प्लस-2 भवन सभागार में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा की ओर से रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के प्लस-2 भवन सभागार में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि ब्रह्मचारी अनादिचैतन्य महाराज, डॉ नृपेंद्र सिंह लिंगवाल, जॉय बनर्जी, डॉ इंद्रनील दास व रेडक्रॉस चेयरमैन जितेश राजपाल ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है और समाज में सेवा भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है. सभी अतिथियों ने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान व सामाजिक कार्यों से जुड़ने की अपील की. कार्यक्रम में 30 नवंबर 2025 को आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल 124 रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. मौके पर रेडक्रॉस के पदाधिकारी व सदस्य पीयूष जायसवाल, राजकुमार बर्नवाल, सुधांशु शेखर बर्नवाल, विजय प्रताप सनातन, अभिषेक नेवर, देवनंदन झा, संजय मिश्रा, बैद्यनाथ वर्मा, ज्योति झा, कृष्णा केशरी व पल्लवी कुमारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन पीयूष जायसवाल व श्वेता शर्मा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन चेयरमैन जितेश राजपाल ने किया.

इन्हें किया गया सम्मानित :

ब्रह्मचारी अनादिचैतन्य महाराज, डॉ नृपेंद्र सिंह लिंगवाल, जॉय बनर्जी, डॉ इंद्रनील दास, जितेश राजपाल, नितेश सिंह राजपूत और श्वेता शर्मा.

सम्मानित संस्थाएं :

मारवाड़ी युवा मंच, रोटरी क्लब ऑफ देवघर, इनर व्हील क्लब, सनातन फाउंडेशन, भाजयुमो, खाद्य शिल्प संस्थान, वायरे फाउंडेशन, रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया देवघर, एम्स देवघर, ब्रह्माकुमारी, इंडियन ऑयल, कल्पतरु प्रोजेक्ट्स, दत्ता डेप्युटी हेल्थ ट्रस्ट, रेडक्रॉस मधुपुर शाखा, अडानी पावर गोड्डा, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक.

———————————-

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर देवघर में सामाजिक संस्थाओं और सेवा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Sanjeet Mandal is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola