मधुपुर नप के 23 वार्डों में लगेंगे 55 नये चापानल : नप उपाध्यक्ष

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर नप के 23 वार्डों में लगेंगे 55 नये चापानल : नप उपाध्यक्ष

नप क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर 55 नये चापानल लगेगा : नप उपाध्यक्ष

विज्ञापन

मधुपुर. गर्मी के बढ़ते प्रकोप और शहर के विभिन्न वार्डों में उत्पन्न पेयजल समस्या को देखते हुए नगर परिषद द्वारा बड़ी पहल की जा रही है. नगर परिषद के उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने जानकारी दी कि शहर के 23 वार्डों में चिन्हित स्थानों पर 55 नए चापानल लगाये जायेंगे. उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में पानी की किल्लत को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मोहल्लों में नये चापानल स्थापित किये जायेंगे, ताकि लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े. इसके साथ ही पुराने चापानलों की मरम्मत भी करायी जायेगी. इसके अलावा 23 वार्डों में जल्द ही 55 सोलर जल मीनार भी लगाए जायेंगे, जिससे राहगीरों के साथ स्थानीय निवासियों को भी पेयजल की सुविधा मिल सके. विकास कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 9 लालगढ़ में 300 फीट नाली निर्माण और वार्ड 22 के कॉलेज गली में 150 फीट नाली निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही कार्य शुरू होगा. शहर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न मोहल्लों में 300 स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना भी है, जिससे लोगों को रात के समय अंधेरे में आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी. हाइलार्ट्स : गर्मी से राहत की तैयारी, 300 सोलर स्ट्रीट लाइट से रोशन होंगे मोहल्ले

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola