सदर अस्पताल से दुष्कर्म पीड़िता को बाहर निकाला

Published at :24 Oct 2013 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल से दुष्कर्म पीड़िता को बाहर निकाला

देवघर: बीती रात सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंची दुष्कर्म पीड़िता को आधी रात के बाद अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया. इस संबंध में पीड़िता के परिजन (अशोक यादव) ने घटना की जानकारी सीएस डॉ अशोक प्रसाद को दी. इसके बाद बुधवार की दोपहर एक बजे के बाद उसे दोबारा अस्पताल में भरती कराया […]

विज्ञापन

देवघर: बीती रात सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंची दुष्कर्म पीड़िता को आधी रात के बाद अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया. इस संबंध में पीड़िता के परिजन (अशोक यादव) ने घटना की जानकारी सीएस डॉ अशोक प्रसाद को दी.

इसके बाद बुधवार की दोपहर एक बजे के बाद उसे दोबारा अस्पताल में भरती कराया गया. इस बार उसे लेबर रूम के समीप महिला वार्ड के बेड नंबर 11 पर भरती कराया गया है. मगर समुचित इलाज के अभाव में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि पीड़िता जयपुर ओपी क्षेत्र की रहने वाली है.

दुष्कर्म की घटना की शिकार होने के बाद परिजन उसे लेकर जयपुर ओपी होते हुए देवघर पहुंचे थे. यहां सदर अस्पताल में भरती के बाद चिकित्सक द्वारा जरूरी दवा आदि दी गयी.

इस बीच पीड़िता को ओपीडी में ही ऑब्जरवेशन के लिए रखा गया था. मगर अचानक ऑन डयूटी चिकित्सक द्वारा रात्रि एक बजे के बाद अस्पताल में जगह न होने (वार्ड में जगह न होने) की बात कहते हुए बाहर निकाल दिया गया. इसका परिजनों ने काफी विरोध किया. मगर उनकी एक न सुनी गयी. बाध्य हो कर गिरते शीत के बीच परिजन पीड़िता को लेकर अस्पताल के बाहर पीपल पेड़ के नीचे बैठ गये. जहां बुधवार की दोपहर एक बजे तक रखा गया. इस दौरान पीड़िता का रक्तस्त्रव होता रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola