दो सप्ताह पूर्व आरोपित ने किया कोर्ट में सरेंडर

Published at :22 Oct 2013 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
दो सप्ताह पूर्व आरोपित ने किया कोर्ट में सरेंडर

देवघर: नगर थाना के चंचल कोठारी अपहरण कांड के लोकल लिंक सह सरगना सिकंदर मियां उर्फ अंसारी ने दो सप्ताह पूर्व कोर्ट में सरेंडर किया था. इसके बाद आरोपित कोर्ट के आदेश पर मंडल कारा में काराधीन है. बावजूद नगर पुलिस को मामले की भनक तक नहीं लग पायी थी. एसपी प्रभात कुमार को मीडिया […]

विज्ञापन

देवघर: नगर थाना के चंचल कोठारी अपहरण कांड के लोकल लिंक सह सरगना सिकंदर मियां उर्फ अंसारी ने दो सप्ताह पूर्व कोर्ट में सरेंडर किया था. इसके बाद आरोपित कोर्ट के आदेश पर मंडल कारा में काराधीन है.

बावजूद नगर पुलिस को मामले की भनक तक नहीं लग पायी थी. एसपी प्रभात कुमार को मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दो दिन पूर्व हुई. एसपी ने इसकी चर्चा क्राइम मीटिंग में की, तो मौजूद पुलिस अधिकारी हतप्रभ रह गये. इस संबंध में नगर इंस्पेक्टर व नगर थाना प्रभारी उस वक्त कुछ कहने की स्थिति में नहीं थे. तत्काल अधिकारी मामले का पता करने के लिए इधर-उधर फोन करने लगे. इसके बाद से नगर पुलिस हरकत में आ गयी.

अब नगर पुलिस उक्त आरोपित को रिमांड पर लाने की तैयारी में है. मंडल कारा से सिकंदर के बारे में जानकारी मिली कि सात अक्तूबर को उसने कोर्ट में सरेंडर किया था. इस संबंध में पूछने पर एसपी श्री कुमार ने बताया कि उन्हें पता चला है कि सिकंदर ने चार-पांच दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर किया है. उसके खिलाफ दर्ज मामले का पता कराया जा रहा है. बहुत जल्द सिकंदर को रिमांड में लेकर पूछताछ की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola