घर का ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपये की चोरी

रिखिया थाना क्षेत्र के रामपुर मुहल्ले में र का ताला ताला तोड़कर चोरों ने करीब चार लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली.
प्रतिनिधि, मोहनपुर. रिखिया थाना क्षेत्र के रामपुर मुहल्ले में गुरुवार की रात प्रशांत कुमार के घर का ताला ताला तोड़कर चोरों ने करीब चार लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. इस संबंध में पीड़ित युवक के पिता बांक घोरमारा निवासी गोपाल प्रसाद मंडल ने रिखिया थाने में शिकायत दी है. बताया की उनके पोता आयुष कुमार की तबीयत खराब होने पर उनका इलाज कराने उनके पुत्र दिल्ली गये थे. वहीं उनके घर में पड़ोस के एक साथी को घर में सोने की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन वे घटना के दिन नहीं सोये थे. उसी दिन अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किये घर की अलमारी में रखे 30 हजार नकद, सोना के जेवरात में मंगटिका, कंबाली, नाक का नथ दो, चांदी की सिंदूर दानी, मठिया समेत कपड़ा आदि की चोरी कर ली. इसकी कीमत करीब चार लाख रुपये बतायी गयी. पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के आवेदन पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




