कटवन के युवक का मोबाइल हैक, पीएनबी एकाउंट से 20 हजार रुपये की निकासी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Sep 2024 9:28 PM

विज्ञापन

मोहनपुर थाना क्षेत्र के कटवन गांव निवासी एक युवक का मोबाइल हैक कर उसके पीएनबी एकाउंट से 20 हजार रुपये की अवैध निकासी किये जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के कटवन गांव निवासी एक युवक का मोबाइल हैक कर उसके पीएनबी एकाउंट से 20 हजार रुपये की अवैध निकासी किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित किशन यादव शनिवार को शिकायत देने साइबर थाना पहुंचा. उसने बताया कि एक अज्ञात मोबाइल धारक द्वारा उसके नंबर पर पीएम किसान का एक लिंक भेजा गया, जिसे टच करते ही उसका मोबाइल हैक कर लिया गया. इसके बाद उक्त मोबाइल धारक ने उसके नंबर के जरिये उसके पीएनबी बैंक से लिंक एकाउंट का नेट बैंकिंग चालू कर लिया. किशन के पीएनबी एकाउंट से दो बार में 10-10 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली. उसके एकाउंट से कुल 20 हजार रुपये की अवैध निकासी की गयी है. साइबर थाने की पुलिस से उसने ठगी हुए पैसे वापस कराते हुए आरोपित को चिह्नित कर गिरफ्तार कराने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola