15 लाख लोन दिलाने का झांसा देकर ठग लिये 35,900 रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2020 2:20 AM
देवघर : सारठ थाना क्षेत्र के डिंडाकोली गांव निवासी एक दंपती को अज्ञात मोबाइल धारक ने यश बाजार फाइनांस लिमिटेड द्वारा 15 लाख रुपये लोन दिलाने का झांसा दिया और एप्रूवल लेटर भी भेज दिया. उक्त मोबाइल धारक के झांसे में फंस कर गुड़िया साव व उसके पति दिगंबर मंडल ने उसी के द्वारा उपलब्ध […]
देवघर : सारठ थाना क्षेत्र के डिंडाकोली गांव निवासी एक दंपती को अज्ञात मोबाइल धारक ने यश बाजार फाइनांस लिमिटेड द्वारा 15 लाख रुपये लोन दिलाने का झांसा दिया और एप्रूवल लेटर भी भेज दिया. उक्त मोबाइल धारक के झांसे में फंस कर गुड़िया साव व उसके पति दिगंबर मंडल ने उसी के द्वारा उपलब्ध कराये बैंक एकाउंट में 2150 रुपये, 15000 रुपये व 18750 रुपये ट्रांसफर कर दिया.
धोखे से उक्त मोबाइल धारक ने गुड़िया व उसके पति का आधार, पेन, बैंक स्टेटमेंट, रजिस्ट्रेशन नंबर वगेरह रख लिया है. अब मोबाइल धारक फोन नहीं उठा रहा है. ऐसे में इन लोगों को आशंका है कि मोबाइल धारक ने लोन का झांसा देकर रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में गुड़िया ने साइबर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










