22 को चार घंटे का ब्लॉक, ट्रेनों के समय में फेरबदल

Updated at : 21 Jan 2020 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
22 को चार घंटे का ब्लॉक, ट्रेनों के समय में फेरबदल

देवघर : आसनसोल मंडल के द्वारा 22 जनवरी बुधवार को सीतारामपुर-झाझा सेक्‍शन के अप लाइन पर चार घंटे का ब्लॉक लिया जायेगा. यह ब्लॉक सुबह 06:45 बजे से 10:45 बजे तक रहेगा. इस क्रम में सिर्फ मालगाड़ियों को चलायी जायेगी. इस दोरान कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, इसके अलावा कई ट्रेनों के समय […]

विज्ञापन

देवघर : आसनसोल मंडल के द्वारा 22 जनवरी बुधवार को सीतारामपुर-झाझा सेक्‍शन के अप लाइन पर चार घंटे का ब्लॉक लिया जायेगा. यह ब्लॉक सुबह 06:45 बजे से 10:45 बजे तक रहेगा. इस क्रम में सिर्फ मालगाड़ियों को चलायी जायेगी. इस दोरान कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, इसके अलावा कई ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया. इसकी जानकारी आसनसोल डिवीजन के पीआरओ राहुल कुमार ने दिया.

यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
21 व 22 जनवरी को 53049/ 53050 हावड़ा-मोकामा- हावड़ा पैसेंजर रद्द रहेगी. 21 जनवरी को 53139 कोलकाता- जसीडीह पैसेंजर आसनसोल से जसीडीह के बीच रद्द रहेगी. 22 जनवरी को 53140 जसीडीह-कोलकाता पैसेंजर जसीडीह से आसनसोल के बीच रद्द रहेगी.
इनका शेड्युल हुआ चेंज
18622 हटिया- पटना पाटलीपुत्र एक्सप्रेस को दि‍नांक 21 जनवरी को हटि‍या से 22:00 बजे के बजाय 23:00 बजे खुलेगी. 63561 आसनसोल- जसीडीह पैसेंजर को 22 जनवरी को आसनसोल से 07:30 बजे के बजाय 08:30 बजे खुलेगी.
इनकी दूरी कम की गयी
21 जनवरी को 13123 सियालदह-सीतामढ़ी एक्सप्रेस ट्रेन बरौनी जंक्शन तक चलेगी. 22 जनवरी को 13124 सीतामढ़ी-सियालदह एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन से ही खेलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola