सरदार ग्रुप में साइबर ठग का वीडियो वायरल

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा के साइबर ठगों के सरगना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. फेसबुक में एक सरदार ग्रुप नामक फेक आइडी पर साइबर ठगों को वीडियो पोस्टर कर दिया गया है. इस वीडियो में साइबर ठगों के सरगना अपने साथियों के साथ खेत व पेड़ के […]
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा के साइबर ठगों के सरगना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. फेसबुक में एक सरदार ग्रुप नामक फेक आइडी पर साइबर ठगों को वीडियो पोस्टर कर दिया गया है. इस वीडियो में साइबर ठगों के सरगना अपने साथियों के साथ खेत व पेड़ के नीचे बैठकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहा है.
फेक आइडी पर पोस्ट वायरल वीडियो मोहनपुर थाना के एएसआइ अजय कुमार वर्मा के हाथ भी लगा है, पुलिस उक्त युवक की पहचान भी घोरमारा नीचे टोला निवासी के रुप में की है. पुलिस उक्त युवक के बारे में घोरमारा बाजार समेत चंदनाठाढ़ी मोढ़ पर कई लोगों से की है. शनिवार को भी उक्त युवक को चंदनाठाढ़ी मोड़ पर सफेद स्कॉर्पियो में सवार देखा गया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह भाग निकला. पिछले दिनों गुजरात के भावनगर की पुलिस साइबर ठगों के इस सरगना व उसके छोटे भाई की तलाश में छापेमारी करने पहुंची थी, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




