साढ़े तीन साल से गोदाम में पड़ी-पड़ी बर्बाद हो गयी 17.10 लाख की 450 क्विंटल चीनी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गोदाम प्रभारी ने कई बार लिखा पत्र, किसी ने नहीं दिखायी गंभीरता मंत्री सरयू राय ने कही थी दोषियों पर कार्रवाई की बात, न हुई जांच, न कार्रवाई देवघर :कृषि बाजार के डीएमएफसी गोदाम में 450 क्विंटल चीनी रखे-रखे बर्बाद हो गयी. गोदाम साढ़े तीन साल से चीनी रखी हुई थी, लेकिन विभाग ने इसपर […]
विज्ञापन
गोदाम प्रभारी ने कई बार लिखा पत्र, किसी ने नहीं दिखायी गंभीरता
मंत्री सरयू राय ने कही थी दोषियों पर कार्रवाई की बात, न हुई जांच, न कार्रवाई
देवघर :कृषि बाजार के डीएमएफसी गोदाम में 450 क्विंटल चीनी रखे-रखे बर्बाद हो गयी. गोदाम साढ़े तीन साल से चीनी रखी हुई थी, लेकिन विभाग ने इसपर ध्यान ही नहीं दिया. जिस कारण 17.10 लाख रुपये की चीनी गोदाम में बर्बाद होकर जहर बन चुकी है. अब यह जानवरों के भी खाने लायक नहीं रही है.
गोदाम में रखी चीनी में फफूंदी लग चुका है. कई बोरे तो काले पड़ चुके हैं. कई बाेरे तो जम गये हैं. लेकिन, चीनी हटाने के लिए गोदाम प्रभारी ने कई बार विभागीय अधिकारियों से पत्राचार किया. लेकिन, अधिकारी इसकी अनदेखी करते रहे. जिसका नतीजा है कि जो चीनी जरूरतमंदों के बीच वितरित होनी थी, वह अब गोदाम में सड़ रही है.
गोदाम पहुंचने के समय से ही डंप पड़ी हुई है चीनी
जिले के पीएच राशन कार्डधारकों के बीच वितरण के लिए ये चीनी साढ़े तीन साल पहले कृषि बाजार स्थित डीएमएफसी गोदाम भेजी गयी थी. इसी बीच पीएच राशन कार्डधारकों को चीनी वितरण को बंद कर सिर्फ अंत्योदय राशन कार्डधारकों के बीच वितरण करने का आदेश आ गया. जिसके बाद से ही पूरा का पूरा स्टॉक डंप कर दिया गया. चीनी का स्टॉक डंप होने के बाद किसी ने भी इसपर ध्यान नहीं दिया. हालांकि, मंत्री सरयू राय ने भी मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन आज भी स्थिति जस की तस है. गोदाम में रखे रखे लाखों की चीनी नष्ट हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










